{"_id":"6438466fd2e63fdae90db7af","slug":"seven-hours-power-shutdown-in-power-house-substation-area-mainpuri-news-c-25-1-123692-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में सात घंटे बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में सात घंटे बिजली बंद
Thu, 13 Apr 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
पावर हाउस उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों के लोगों को बृहस्पतिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। केबिल क्षतिग्रस्त होने से दिन में चार घंटे बिजली बंद रही। बुधवार की रात में हुए फाल्ट के कारण तीन घंटे बिजली बंद होने से गर्मी में लोग परेशान रहे।
बृहस्पतिवार की शाम साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन के पास बिजली की केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। केबिल क्षतिग्रस्त होने से बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। आपूर्ति बंद होने से अवधनगर, भांवत चौराहा, रघुराजपुरी, खरगजीतनगर, नगला गोर्वधन, माल गोदाम इलाके में रहने वाले लोगोंं को गर्मी में परेशानी हुई। जानकारी होते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेई सोहन सिंह की मौजूदगी में कर्मचारियों ने केबिल बदलने का काम शुरू कर दिया। दिन में बिजली बंद होने से लोग परेशान नजर आए। जेई ने बताया कि रात आठ बजे तक आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
बुधवार की रात 10.30 बजे पावर हाउस उपकेंद्र के मोहल्ला छपट्टी में विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। लाइन में फाल्ट होने से एक इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रात 11 बजे पास के ही मोहल्ला वंशीगोहरा में भी लाइन में फाल्ट हुआ। लाइन में फाल्ट होते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। लाइन में फाल्ट होने की सूचना मिलते ही रात में ही कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने पावर हाउस उपकेंद्र से शट डाउन लेकर फाल्ट सही करना शुरू किया। रात में दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट सही किया। फाल्ट सही करने के बाद कर्मचारियों ने रात लगभग एक बजे बिजली आपूर्ति चालू करा दी। गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से मोहल्ला छपट्टी तथा वंशी गोहरा के लोग परेशान हुए। लगभग तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू होने पर गर्मी में परेशान रहे दोनों मोहल्ला में रहने वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
-- --
गर्मी में फाल्ट बढ़ जाते हैं। दिन हो या रात कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचकर फाल्ट सही करके विद्युत आपूर्ति चालू कराते हैं। कर्मचारियों के माध्यम से लाइनों को चेक भी कराया जाता है। फाल्ट होने पर संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है।
-रवि प्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत