{"_id":"60f1622ab91b7e20c40784cf","slug":"seven-accused-arrested-for-stealing-english-liquor-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सात शराब चोर गिरफ्तार : राधाकुंड में अंग्रेजी शराब की दुकान में की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में सात शराब चोर गिरफ्तार : राधाकुंड में अंग्रेजी शराब की दुकान में की थी चोरी
Fri, 16 Jul 2021 04:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 04:10 PM IST
सार
पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त कार और 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
शराब चोरी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में सर्विलांस टीम की मदद से थाना गोवर्धन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब चोरी के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब चोरी में प्रयुक्त कार और चोरी की 45 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की है।
विज्ञापन
बता दें कि राधाकुंड-छटीकरा मार्ग स्थित सुनीता शर्मा की अंग्रेजी शराब की दुकान से 6 जुलाई को चार बदमाश शटर तोड़ कर शराब चोरी कर ले गए थे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में घटना कैद हो गई। दुकान से 50 पेटी शराब चोरी हुई थीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच में अहम साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा
वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने राधाकुंड चौकी इंचार्ज शिववीर सिंह, दीपक, दिलीप पौनियां के साथ सर्विलांस टीम प्रभारी जसवीर सिंह को लगाया था। शुक्रवार को राधाकुंड चौकी प्रभारी शिववीर सिंह छटीकरा बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक कार में चोरी की शराब है।
विज्ञापन
कार बाईपास से गोवर्धन की ओर जा रही है। पुलिस ने मुखराई मोड़ के निकट कार को रुकवाया। कार में रिंकू निवासी लोहवन थाना जमुनापार, श्यामवीर निवासी उमरारा थाना मांट, प्रहलाद निवासी नगला धोकला थाना मांट, भूरा, सोनू उर्फ टौंटा, अजय उर्फ रसभरा निवासी लोहवन, कान्हा उर्फ रोहित निवासी टैंटीगांव थाना सुरीर सवार थे। इनको हिरासत में ले लिया गया।
कार की तलाशी लेने पर 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब की दुकान से शराब चोरी की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब की 45 पेटी बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है।
कार की तलाशी लेने पर 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब की दुकान से शराब चोरी की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब की 45 पेटी बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है।