{"_id":"61d196e6275c916647555fce","slug":"seven-accused-arrested-for-selling-illegal-liquor-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई: पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई: पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Sun, 02 Jan 2022 05:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jan 2022 05:43 PM IST
सार
नववर्ष को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया था। इस पर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में नववर्ष पर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 125 क्वार्टर अवैध शराब एवं 55 लीटर कच्ची शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पटियाली के मछली चौराहे से कुलदीप निवासी नगला बौंदर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। सहावर क्षेत्र में पुलिस ने नगला धनसिंह से अर्जुन निवासी ताजपुर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सिढ़पुरा में जसवंत निवासी नगला ताल को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सुन्नगढ़ी क्षेत्र में बस्तर पुलिया से कुंवरपाल निवासी भीकमपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए गए। सोरों में नगला उल्फत चौराहे से रिंकू निवासी चंडौस को 45 क्वार्टर देशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र में पुलिस ने अंबेडकर पार्क से धर्मेंद्र निवासी छावनी को 29 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तैय्यवपुर सुजातगंज से कमल सिंह को पुलिस ने 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।