फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   set out to form a gang Like Lawrence Bishnoi cried bitterly as soon as shot by police

UP: लॉरेंस बिश्नोई की तरह गैंग बनाने निकला था...दहशत फैलाई, पुलिस की गोली पड़ते ही उतर गया भूत; फूट-फूटकर रोया

Sun, 20 Oct 2024 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 01:50 PM IST
सार

मथुरा का शातिर बदमाश लॉरेंस बिश्नोई की तरह गैंग बनाने के लिए उत्सुक तो था, लेकिन पुलिस मुठभेड़ में उसके गोली लगी, तो फूट-फूटकर रोने लगा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला। 
 

विज्ञापन
set out to form a gang Like Lawrence Bishnoi cried bitterly as soon as shot by police
लॉरेंस बिश्नोई की तरह गैंग बनाने निकला था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई की तरह गैंग बनाकर क्षेत्र में अपनी दहशत कायम करने के आरोपी 25 हजार के इनामी गैंगलैंड के शातिर बदमाश को रविवार की देर रात स्वाट, रिवार्डेड टीम और हाईवे पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों टांग में गोली लगने के बाद भी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को चकमा देकर उसका साथी भागने में सफल रहा। भागे साथी की तलाश में पुलिस ने पूरी रात कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन




 

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने रविवार की रात को सूचना मिली कि गैंगलैंड का 50 हजार का इनामी बदमाश अपने साथी के साथ हाईवे क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। मुखबिर ने बताया कि वह गोवर्धन रोड पर साथी के साथ घूमता देखा गया है। सूचना पर स्वाट, रिवार्डेड और पुलिस टीम ने घेराबंदी के लिए चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग को थोड़ी देर ही हुई थी कि बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर बाइक को घुमाया और दौड़ा दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पीछा कर गोवर्धन रोड स्थित नगला कुम्हारियां मोड पर उसे घेर लिया। दोनों बदमाश लगातार पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग की तो जैंत थाना क्षेत्र के अल्लापुर निवासी एमपी पंडित उर्फ मोहित के दोनों टांगों में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद भी वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे तो पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी अनु गौतम पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। भागे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरी रात कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिला। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।  पुलिस बदमाश के भागे साथी की गिरफ्तारी के साथ घायल का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। 
विज्ञापन

25 हजार का इनामी
थाना प्रभारी हाईवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि पकड़ा गया 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश हैं। उसके ऊपर कोतवाली में मारपीट, फायरिंग करने, दबंगई करने के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एमपी पंडित उर्फ मोहित गैंगलैंड का सक्रिय सदस्य है। गैंगलैंड ग्रुप ने वाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इस पर मैसेज आते ही ग्रुप के सभी सदस्य मौके पर पहुंच जाते और लोगों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग तथा मारपीट कर दबंगई करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed