फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Server Glitches Disrupt Fertiliser Distribution, Farmers Return Empty-Handed

सर्वर दे रहा धोखा: किसानों के सामने डीएपी और यूरिया का संकट, 15 दिन में भी न सुधरी व्यवस्था; लौट रहे खाली हाथ

Sat, 25 Jul 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 09:47 AM IST
सार

पिछले 15 दिनों से सर्वर की खराबी के चलते खाद वितरण प्रभावित है और बाजरा जैसी फसलों के लिए समय पर यूरिया नहीं मिल पा रही है। जनप्रतिनिधियों और किसान नेताओं ने पीओएस की अनिवार्यता खत्म कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन
Server Glitches Disrupt Fertiliser Distribution, Farmers Return Empty-Handed
खाद केंद्र पर इतंजार करते किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में पिछले पंद्रह दिनों से उर्वरक विक्रय के लिए बायोमेट्रिक करने वाली पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन काम नहीं कर रही हैं। किसान खाद के लिए सहकारी समिति और निजी उर्वरक दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी सर्वर डाउन रहा, इससे कई जगह किसानों को खाद मिला गया तो कहीं उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

 

खाद लेने में लगा आधा घंटा
ब्लॉक फतेहाबाद की साधन सहकारी समितियों पर कई को आधे घंटे इंतजार के बाद खाद मिल सकी। जरारी समिति पर यूरिया लेने आए किसान टीकतपुरा खंडेर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर गति धीमा होने के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन में आधा घंटा लग गया। यही हाल साधन सहकारी समिति भलोखरा और नगरचंद पर रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिन बाद भी नही मिली खाद
किरावली में सहकारी समिति बहुउद्देशीय अभैदोंपुरा पर खाद लेने आए गांव बाकंदा खास निवासी बिहारी सिंह और गांव नगला श्यौराम निवासी हरीशंकर ने बताया कि समिति में खाद होने के बाद भी पीओएस मशीन में अंगूठा ही मान्य नहीं कर रही है। अभी खाद नहीं मिली है।

 
विज्ञापन

दो घंटे ही बंट सकी खाद, लगी रही लाइन
एत्मादपुर में कृषक सेवा केंद्र सवाई पर खाद के लिए किसानों की लाइन लगी रही। केंद्र प्रभारी अनुज कपूर ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे तक सर्वर ने सही काम किया। इस बीच 39 किसानों को यूरिया मिल गया। किसानों की लाइन लगी रही खाद का वितरण नहीं हो पाया।


 

चार दिन से लौट रहे खाली हाथ
अकोला में क्षेत्रीय सहकारी समिति पर खाद लेने को पहुंचे किसान रामवीर सिंह और सत्यभान सिंह ने बताया कि वह चार दिन से यूरिया के लिए आ रहे हैं। पीओएस मशीन ने बायोमेट्रिक पूरी नहीं की। बिना खाद लौटना पड़ा रहा है।

 

बाजरा में कब लगाएंगे यूरिया
कागारौल के गांव औरंगपुर के केदार सिंह और बघा के खलील खान किसानों ने बताया कि बाजरा में यही समय यूरिया लगने का है। दो-चार दिन और खाद नहीं मिली तो बाजरा में कब यूरिया लगाएंगे। संवाद

 

मशीन की अनिवार्यता हो खत्म
किसानों की समस्याओं को देखते हुए फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने कृषि मंत्री को पत्र लिख पीओएस की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। वहीं किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने अधिकारियों से सर्वर सही होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
 

ये बोले सहकारिता एआर 
 सहकारिता  एआर सतीश कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन से समस्या आ रही है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। जल्द समस्या दूर होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed