{"_id":"615b6b558ebc3eb5dd2ea451","slug":"server-fail-in-sn-medical-college-agra-news-agr51029269","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन: सुबह 45 मिनट तक ठप रहा सर्वर, नहीं बने पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन: सुबह 45 मिनट तक ठप रहा सर्वर, नहीं बने पर्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में सुबह 11 बजे से 45 मिनट तक सर्वर ठप रहा। इससे पर्चे नहीं बन पाए। लाइन में खड़े होने से मरीज गर्मी से बेहाल हो गए। सर्वर की देरी के कारण आधा घंटे देर तक अतिरिक्त पर्चे बनाए। भीड़ अधिक होने पर मेडिसिन, त्वचा रोग और हड्डी रोग विभाग में डॉक्टरों ने तीन बजे तक मरीज देखे।
सोमवार कोे ओपीडी में 2085 मरीज आए। सुबह करीब 11 बजे सर्वर की दिक्कत शुरू हो गई, इससे पर्चे नहीं बन पा रहे थे। इससे मरीजों की भीड़ लग गई। करीब 11:45 पर सर्वर कार्य करने लगा। इसके बाद आधे घंटे बाद तक पर्चे बनाए।
खुजली से बुरा हाल, बुखार के 285 मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग ओर बाल रोग विभाग में वायरल बुखार के 232 मरीज आए। इसमें मेडिसिन विभाग में 404 मरीजों में से आए, इसमें से 203 मरीज बुखार-खांसी, सिर में दर्द, गले में दर्द और छाती में जकड़न की परेशानी मिली। बाल रोग विभाग की ओपीडी में 122 में से 85 बच्चों को बुखार, उल्टी, पेट में दर्द की परेशानी के मिले। इनमें से 19 बच्चों के डेंगू -मलेरिया की भी जांच कराई। पांच बच्चों को इमरजेंसी में भर्ती कराया। त्वचा रोग विभाग में 328 मरीजों में से 197 मरीजों में खुजली और त्वचा की एलर्जी के परेशानी मिली। विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि मच्छर काटने से खुजली हो रही है, खुजाने से फुंसियां भी हुईं। बच्चों की संख्या अधिक है। धूप, उमस और पसीने से त्वचा की एलर्जी के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मारामारी, डेढ़ घंटे में बना पर्चा
जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी, सोमवार को 3658 मरीज आए। चार काउंटर पर ही पर्चे बनाए गए। ऐसे में सुबह 10 से 12 बजे तक मारामारी रही। 300 मीटर तक लंबी लाइन लग गई। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटे से डेढ़ घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। धक्का-मुक्की से बुखार के मरीजों को परेशानी हुई। खासकर महिला मरीजों को दिक्कत ज्यादा हुई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि देहात से भी मरीज अधिक आने के कारण सुबह मारामारी की स्थिति रहती है। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए कुछ मरीज धक्का-मुक्की भी करते हैं। गार्ड के समझाने पर भी नहीं मानते।