{"_id":"6850e227a29a6b36810b492e","slug":"servant-secretly-found-out-the-debit-card-pin-and-stole-rs-75-000-from-the-account-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वासघात: नौकर ने चुपके से जान लिया डेबिट कार्ड का पिन, खाते से उड़ाए 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वासघात: नौकर ने चुपके से जान लिया डेबिट कार्ड का पिन, खाते से उड़ाए 75 हजार रुपये
Tue, 17 Jun 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:03 AM IST
सार
वायुसेना के एक पूर्व अधिकारी के नौकर ने बड़ा विश्वासघात कर डाला। चुपके से उसने डेबिट कार्ड का पिन जान लिया। इसके बाद से खाते से 75 हजार रुपये की रकम उड़ा दी।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में वायुसेना के एक पूर्व अधिकारी के बैंक खाते से घरेलू नौकर ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने नौकर, उसके पिता समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मंडी शहीद खां निवासी रुपेंद्र कश्यप वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर पर कार्यों में सहयोग के लिए कुबेरपुर का अंकुश शर्मा रहता था। उसने दो महीने में विश्वास जीत लिया। इसी का फायदा उठाकर उसने डेबिट कार्ड का पिन जान लिया। इसके बाद खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए।
पता चलने पर जब अंकुश से पूछताछ की तो उसने रुपये निकालने की बात स्वीकार कर ली। बाद में रुपये देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने अपने किराएदार को अंकुश के घर भेजा तो अंकुश के पिता ने भी गाली-गलौज की। इस मामले में अंकुश, उसके पिता और दोस्त के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।