{"_id":"6791352bdf70472a020da077","slug":"servant-had-murdered-retired-adm-arrested-kasganj-news-c-25-1-agr1013-674378-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नौकर ने ही की थी सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नौकर ने ही की थी सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या, गिरफ्तार
Wed, 22 Jan 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र कश्यप।
कासगंज। सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की हत्या नौकर धर्मेंद्र कश्यप ने सिर पर सब्बल से वार कर की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर लिया गया है। मंगलवार तड़के सोरों रोड स्थित मामों में उनके ही गेस्ट हाउस में हत्या कर दी गई थी।एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि नगला कंचन निवासी हत्यारोपी नौकर धर्मेंद्र कश्यप पूर्व एडीएम का रिश्तेदार है। उसने चोरी की घटना को छिपाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया। गेस्ट हाउस में बीते काफी समय से चोरी की वारदात हो रही थीं, जिन्हें नौकर ही अंजाम दे रहा था। पुलिस ने गेस्ट हाउस से चोरी हुए इन्वर्टर व दो बड़े बैटरा भी बरामद किए हैं।
पूर्व एडीएम राजेंद्र प्रसाद मूलरूप से कासगंज के गोरहा के रहने वाले थे। वर्तमान में इनका परिवार गाजियाबाद के वसुंधरा में रहता है। एसपी ने वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी सदर कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच व सर्विलांस पुलिस को दी थी। पूर्व एडीएम के पुत्र शुभम कश्यप व अन्य परिजन को नौकर धर्मेंद्र कश्यप पर शक नहीं था। शुभम ने जो तहरीर पुलिस को दी थी, उसमें चोरी का तो जिक्र था लेकिन नौकर पर शक नहीं जताया गया था। शुभम ने एक युवक पर शक जताया था जिसके घर से चोरी का सामान बरामद हुआ था।