फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   servant brutally murdered the owner who employed him and looted hid in Ajmer

UP: जिसने दी नौकरी, उसी की बेरहमी से हत्या, नौकर ने 50 लाख की लूट के बाद छिपने के लिए जानें कहां ली शरण

Sun, 14 Apr 2024 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 08:13 AM IST
सार

केमिकल कारोबारी ने रहम खाकर जिसे नौकरी दी, उसने ही लूटपाट के बाद बेरहमी से कत्ल किया। केमिकल कारोबारी की हत्या के बाद सरगना पहले जयपुर में रही और फिर अजमेर में जाकर छिप गया। यहां से पुणे भी गया, लेकिन कोर्ट में आत्मसमर्पण से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
servant brutally murdered the owner who employed him and looted hid in Ajmer
कारोबारी दिलीप गुप्ता का फाइल फोटो, साथ हैं पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के विजय नगर में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या और लूटपाट की घटना के सरगना लोकेश को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। वारदात के बाद वह जयपुर, अजमेर और पुणे में रहा था। समर्पण की फिराक में आगरा आया था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी सूरज कुमार राय ने बताया कि कारोबारी के नौकर लोकेश कुशवाह ने पूछताछ में बताया कि वह वारदात के बाद जयपुर भाग गया था। वहां कुछ दिन रहने के बाद अजमेर चला गया। इसके बाद वह पुणे में रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन


उधर, पुलिस वारदात में शामिल और सहयोग करने वालों को भी जेल भेज चुकी है। वह समर्पण करने के लिए आगरा आया था, लेकिन यहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed