फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   servant along with his associates killed businessman and looted cash and jewellery In Agra

Agra: दिनदहाड़े केमिकल कारोबारी की हत्या कर नकदी व गहनों की लूट, साथियों संग नौकर ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 01 Apr 2024 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

आगरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या कर नकदी व गहने लूट ले गए। साथियों संग मिलकर नौकर ने ही वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
servant along with his associates killed businessman and looted cash and jewellery In Agra
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के विजय नगर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर सुल्तानगंज में सोमवार की दोपहर चार बदमाशों ने घर में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता (64) की पीटकर हत्या और लूटपाट की। कारोबारी की फर्म के नौकर ने तीन साथियों के साथ वारदात की। पत्नी लता गुप्ता के विरोध करने पर उन्हें लहूलुहान कर नकदी और लाखों के जेवरात लूट लिए। शोर मचाने पर लोगों ने भागते बदमाशों का पीछा किया। मगर, वो बाइक से चौकी के सामने से बेखौफ निकल गए। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन


सुल्तानगंज निवासी दिलीप गुप्ता की रावतपाड़ा में एलडीआर नाम से फर्म है। मुख्य मार्ग से 50 मीटर अंदर तीन मंजिला मकान है। बेसमेंट में गोदाम है। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। दोपहर में 2 बजे घर में दिलीप और पत्नी लता गुप्ता मौजूद थीं। छोटा बेटा रजत दुकान, सुमित बाजार गया था।
विज्ञापन

 

दोपहर में उनका नौकर लोकेश घर आया। दिलीप से दरवाजा खुलवाया। नौकर के अंदर आते ही तीन बदमाश और आ गए। दिलीप को पीटते हुए गोदाम में ले गए। रस्सी और कपड़े से हाथ-पैर बांध दिए। पत्नी लता ने पुलिस को बताया कि लोकेश दूसरी मंजिल पर उनके पास आया। 
 
विज्ञापन

डीवीआर ले जाने की कोशिश

कहा कि बदमाश घुस आए हैं। मालिक को पीट रहे हैं। अलमारी की चाबी दे दो। उन्होंने मना किया। इस पर उसने हमला बोल दिया। सिर और हाथ पर डंडे मारे। नौकर ने अलमारी से नकदी और जेवरात समेट लिए। बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। डीवीआर ले जाने की कोशिश की।
 
विज्ञापन

शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। बदमाशों का पीछा किया। मुख्य मार्ग पर बदमाशों की दो बाइकें खड़ी थीं। बदमाश उस पर बैठकर पुलिस चौकी के सामने से निकल गए। लोगों ने बताया कि दो पुलिसकर्मी चौकी पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई प्रयास नहीं किया।
 

पत्नी को आईसीयू में कराया भर्ती

वारदात के बाद पुलिस चौकी से दरोगा और सिपाही पहुंचे। घायल दिलीप और लता को हाईवे के सर्विस रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। दिलीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया। लता को आईसीयू में भर्ती किया। उनके हाथ में फ्रैक्चर, माथे पर चोट है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस चौकी पास वारदात होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
 

गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई

नौकर ने तीन साथियों के साथ वारदात की है। कारोबारी की हत्या कर दी गई। पत्नी को भी पीटा गया। बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। -सूरज राय, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed