फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sent objectionable videos to fiance, introduced himself as the woman husband

Agra News: मंगेतर को आपत्तिजनक वीडियो भेजे, खुद को बताया युवती का पति

Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sent objectionable videos to fiance, introduced himself as the woman husband
आगरा। थाना सदर क्षेत्र की एक युवती की शादी तय हो जाने पर पड़ोसी युवक ने उसके मंगेतर को युवती की आपत्तिजनक वीडियो भेजी। साथ ही खुद को युवती का पति बताया। युवती के पिता ने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उनकी पिटाई की गई। पिता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दर्ज केस के मुताबिक, पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ले का अमर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। बेटी के फोन पर गंदे मैसेज भेजता है। धमकी देकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए हैं। अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


वीडियो को बेटी की शादी तय होने के बाद मंगेतर के मोबाइल पर भेज दिया है। बेटी के मंगेतर को फोन कर धमका रहा है कि अगर तूने शादी की तो युवती के चेहरे पर तेजाब डाल देगा। वह उसका पति है। पिता का कहना है कि वह अमर के परिजन के पास शिकायत करने गए तो अमर के साथ उसके परिजन लक्ष्मीनारायण, और रवि दो महिलाओं के साथ घर चले आए। पिटाई की। बेटी से भी अभद्रता की। एसीपी इमरान अहमद का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed