फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seniour citizen died in accident

कंबाइन मशीन की चपेट में आए वृद्ध की मौत

Wed, 02 Nov 2022 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
seniour citizen died in accident
01एमएनपी-16-मृतक मानसिंह का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव नगला बख्ती में मंगलवार को धान कटाई के दौरान एक वृद्ध कंपाइन मशीन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, इस दौरान चालक मशीन को छोड़ कर भाग गया। कंपाइन मशीन को कब्जा में लेकर थाना में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मेरापुर निवासी मान सिंह जाटव (68) मंगलवार की सुबह बेटे की ससुराल थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्ती आया था। सुबह खेत में खड़ी धान की फसल को कंपाइन मशीन से कटवा रहा था, इस दौरान चालक ने जैसे ही मशीन को पीछे घुमाया, तभी मानसिंह मशीन के नीचे आ गए और कंपाइन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मशीन को वहीं खड़ा छोड़ कर भाग गया, कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया, मशीन को कब्जा में लेकर थाना में खड़ा कराया है। पुलिस भागे हुए चालक की तलाश कर रही है। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------------------
पुत्र ने चालक के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
नगला बख्ती में कंपाइन मशीन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत के बाद चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि भाई प्रवीन कुमार की ससुराल नगला बख्ती में है, वहां भाई की करीब पांच बीघा खेती है, मंगलवार की सुबह पिता मानसिंह धान की फसल कटा रहे थे। चालक लापरवाही से मशीन चला रहा था, काफी कहने के बाद भी वह नहीं माना। चालक की लापरवही की वजह से हुए हादसे में पिता की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed