फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Senior journalist and theater artist Yogendra Dubey passes away in agra

आगरा: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और रंगकर्मी योगेंद्र दुबे, हृदयगति रुकने से हुआ निधन

Fri, 29 Oct 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

योगेंद्र दुबे का जन्म शहर के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुआ था। दादा श्रीमति लाल दुबे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। योगेंद्र दुबे अमर उजाला में समाचार संपादक रहे। 

विज्ञापन
Senior journalist and theater artist Yogendra Dubey passes away in agra
वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के वरिष्ठ पत्रकार और रंगकर्मी योगेंद्र दुबे का बृहस्पतिवार दोपहर को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पत्रकारिता और रंगकर्म से पिछले करीब 45 वर्षों से जुड़े थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, पुत्री, पुत्र व अन्य परिजनों को छोड़ा है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे सूरसदन चौराहा स्थित श्रीपति कॉम्पलैक्स (स्वदेशी बीमा नगर) से ताजगंज स्थित मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। 

विज्ञापन


योगेंद्र दुबे का जन्म शहर के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुआ था। दादा श्रीमति लाल दुबे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आगरा कॉलेज से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आजीविका के लिए पत्रकारिता की राह पकड़ी। अमर उजाला में समाचार संपादक रहे। 
विज्ञापन


वह सांस्कृतिक संस्था रंगलीला के संस्थापक संयोजक थे। लोक नाट्य विधा भगत के पुनरुद्धार के लिए चलाए गए अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से सांस्कृतिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रंगलीला के निर्देशक अनिल शुक्ल ने कहा कि यह शहर के रंग जगत की बड़ी क्षति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed