फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   selling land with fake documents are now on the police radar

UP: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने वाले अब पुलिस की रडार पर...सदर में चार की हुई गिरफ्तारी, 12 और निशाने पर

Wed, 22 Jan 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 09:59 AM IST
सार

आगरा में फर्जी दस्तावेज से जमीनों के सौदेबाजी का खेल चल रहा है। सदर क्षेत्र में चार ठगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की रडार पर 12 से अधिक लोग हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
selling land with fake documents are now on the police radar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा शहर में जमीनों की फर्जी दस्तावेज की मदद से खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह सक्रिय है। सदर में 4 लोगों की गिरफ्तारी के बाद 12 से अधिक लोग पुलिस के रडार पर हैं। डीसीपी सिटी ऑफिस में ही छह से अधिक लोगों ने जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करके लाखों की रकम हड़पने की शिकायत दर्ज कराई हैं। इसमें जगदीशपुरा, सदर, ताजगंज, सिकंदरा आदि के लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र की गोकुलम काॅलोनी में दो जमीनों का बैनामा कर चार महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच की। इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें गुम्मट तख्त पहलवान निवासी रविंद्र उर्फ रवि, आकाश, काैलक्खा निवासी ज्वाला सिंह और बोदला निवासी ज्वाला सिंह शामिल हैं। आरोपी रविंद्र प्राॅपर्टी डीलर है। वह जमीनों की फर्जी तरीके से बिक्री करता है। पूछताछ में दो और नाम केतन सिंह और शिवा का सामने आया। 
विज्ञापन


उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में टीम लगी है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जमीन से संबंधित छह शिकायतें अकेले उनके कार्यालय में आई हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर भी शिकायतें मिल रही हैं। इस पर जांच कराई जा रही है। कई इलाकों में जमीनों की खरीद करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की जानकारी मिली है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed