फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Selfless devotion is the real goal of life

Agra News: निष्काम भक्ति ही जीवन का वास्तविक लक्ष्य

Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Selfless devotion is the real goal of life
फतेहाबाद। भागवत कथा को पढ़ने और सुनने से व्यक्ति को आध्यात्मिक जागृति और परम मोक्ष तक प्राप्त होता है। यह प्रवचन गांव हौद स्थित नगला रामस्वरूप में आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह में शनिवार को कथा व्यास आचार्य नारायण शास्त्री ने दिए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा भागवत में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण की समस्त लीलाएं हमें जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों और बाधाओं का सामना करने के लिए मार्ग प्रशस्त करती है। ईश्वरीय ज्ञान का शाश्वत विज्ञान ही भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान और मुक्ति का सच्चा मार्ग है। सही मायनों में यह देवत्व का एक व्यावहारिक अनुभव है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अहंकार व अन्य विकारों को दूर कर परमात्मा से जुड़ सकता है। यह ज्ञान अंततः मानव को शाश्वत व आंतरिक शांति और खुशी की ओर ले जाता है। भक्ति को मोक्ष का सर्वोच्च और सबसे सुगम मार्ग माना गया है। कथा के बाद आयोजक खेतपाल वर्मा ने आरती कर प्रसाद वितरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed