फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Self-defense training was given to girl students at Shri Daan Kunwari Inter College located in Aanvalkheda

अपराजिता: हौसलों के साथ होगी हर राह आसान, हालात जैसे भी हों खुद को कमजोर न होने दें

Thu, 23 Jan 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 09:47 AM IST
सार

आगरा में मिशन अपराजिता के तहत श्रीदान कुंवरि इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बताया गया कि हालात जैसे भी हों खुद को कमजोर न होने दें।
 

विज्ञापन
Self-defense training was given to girl students at Shri Daan Kunwari Inter College located in Aanvalkheda
अपराजिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीवन में कुछ पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हर बेटी अपराजिता है, बस जरूरत है तो अपनी क्षमताओं को पहचान कर कड़ी मेहनत करने की। आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेने के बाद आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हर राह आसान हो सकेगी। ये बातें श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. ममता शर्मा ने अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। ताइक्वांडो खिलाड़ी सुहानी श्रीवास्तव ने लकड़ी का बोर्ड किक से तोड़कर दिखाया तो प्रदीप गौर ने कीमिया किक से प्लेट को हवा में उड़ा दिया। मास्टर ट्रेनर पंकज शर्मा ने छात्राओं को फेस पंच, फ्रेंट किक, सिंगल फेस पंच, साइड ब्लॉक, अपर ब्लॉक आदि का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन


पंकज शर्मा ने बताया कि मुसीबत में हौसला सबसे हथियार है। इसके बाद आपके पास मौजूद चाबी, बोतल यहां तक कि बैग को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। सेल्फ डिफेंस की इस कार्यशाला में स्कूल की करीब 500 छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उदय शर्मा ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन शर्मा और अंत में धन्यवाद स्कूल के खेल प्रभारी गोविंद सिंह ने दिया। इस दौरान रॉबिन सिंह, राजकुमार, शैलेंद्र सिंह राघव, बृजेश्वर उपाध्याय, सतीश सिंह, जगदीश प्रसाद, मोनिका शर्मा, हिना भारद्वाज, जानकी देवी, राकेश माहेश्वरी, प्रियेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, राज कुमार चौरसिया, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलीं किताब
शिवानी, राधिका, भारती, वंदना, राजकुमार, दीक्षा, हिमानी, स्वाति, तनु, पुष्पावती, कामिनी, देवी, प्रियंका, खुशबू, रशि्, डॉली, रूबी, अर्चना, गहना, गौरिका। इनके अलावा दीक्षा खुशी, तमन्ना, दीपिका, मुस्कान, ट्विंकल और रक्षा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed