{"_id":"6225014f7a4fdc1b6f4cc852","slug":"seeking-clarification-by-sending-notice-to-the-headmaster-mainpuri-news-agr52638440","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। प्राथमिक विद्यालय बदनपुर के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। इसमें विद्यालय के निरीक्षण के समय उनके नशे की हालत में होने, सवालों के सही जवाब न देने और मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन न बनाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकास खंड सुल्तानगंज के प्राथमिक विद्यालय बदनपुर के प्रधानाध्याक रामकिशोर को नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि विद्यालय में निरीक्षण के समय 45 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष मात्र 13 ही उपस्थित पाए गए। एमडीएम में शनिवार को मीनू के अनुसार सब्जी-चावल के स्थान पर तहरी बनाई गई थी, वह भी गुणवत्ता परक नहीं थी। रसोईघर में मध्याह्न भोजन से संबंधित सामग्री नहीं पाई गई। छात्रों ने बताया कि खाना हमेशा निम्न स्तरीय बनता है और उन्हें कभी भी मीनू के अनुसार दूध व फल नहीं दिया गया। शिक्षक डायरी का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक नियमित नहीं हो रही है। उन्होंने नोटिस में आरोप लगाया कि पूछताछ में उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। खंड शिक्षाधिकारी ने सोमवार की शाम सात बजे तक स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है।