फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seeing overflowing sewer mayor said  get FIR against metro officers in agra

Agra News: उफनते सीवर देख बोले मेयर-मेट्रो अफसरों पर कराओ एफआईआर, भिजवाऊंगा जेल

Fri, 30 Sep 2022 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 01:45 PM IST
सार

मेयर नवीन जैन ने इस मामले में मेट्रो के डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरीश नाथ को जिम्मेदार ठहराया और उनसे कहा कि वह समस्या का निदान कराएं।

विज्ञापन
Seeing overflowing sewer mayor said  get FIR against metro officers in agra
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पांच महीने से फतेहाबाद रोड के जसोरिया एन्क्लेव में घरों के बाहर सीवर भरने की शिकायत पर मेयर नवीन जैन बृहस्पतिवार दोपहर निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां के हालात देख वे अफसरों पर बरस पड़े। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेट्रो अफसरों पर एफआईआर कराओ। उन्हें जेल भिजवाऊंगा।
विज्ञापन


मेयर के सामने मेट्रो, नगर निगम, वबाग और जलकल के अधिकारियों ने एक दूसरे को समस्या का जिम्मेदार ठहराया। इस पर मेयर ने निगम के जोनल सेनेटरी ऑफिसर अमान शाहिद से कहा कि जब से मेट्रो के पिलर लगे हैं, तब से सीवर मैनहोल चोक हो गए। उनके खिलाफ एफआईआर कराओ, जेल भिजवाने का काम हम करेंगे। सीवर भरने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। यह जीवन से खिलवाड़ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हृदय दिवस: दिल को दुरुस्त रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, सप्लीमेंट से रहें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर नवीन जैन ने इस मामले में मेट्रो के डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरीश नाथ को जिम्मेदार ठहराया और उनसे कहा कि वह समस्या का निदान कराएं। नाले और सीवर की समस्या दूर हो, इसलिए नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया, जिसमें मेट्रो के इंजीनियर गिरीश नाथ, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी, जेडएसओ अमान शाहिद शामिल किए गए हैं। मेयर ने कमेटी से कहा कि 15 दिन के अंदर जसोरिया एन्क्लेव समेत कॉलोनियों में सीवर समस्या का निदान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed