फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seed, sampling, raid, fartiliger, kasganj

ताबड़तोड़ मारे गए खाद-बीज और कीटनाशक की दुकानों पर छापे

Fri, 10 Jan 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
seed, sampling, raid, fartiliger, kasganj
कासगंज में खाद व कीट नाशक की दुकान पर छापामार कार्रवाई के दौरान चेकिंग करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जनपद की तीनों तहसीलों में खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेताओं के यहां कृषि और राजस्व विभाग की टीमों के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। पूरे जनपद से छापामार कार्रवाई के दौरान 26 नमूने एकत्रित किए गए। डी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर खाद, बीज व कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। इसमें कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया। पुलिस बल के साथ दुकानों पर छपामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कासंज में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान व एसडीएम ललित कुमार, सहावर में अपर जिला क़ृषि अधिकारी अशोक कुमार व तहसीलदार सहावर रामदयाल रमन और पटियाली में जिला कृषि अधिकारी व तहसीलदार पटियाली तिमराज सिंह ने छापामार कार्रवाई की। उनके द्वारा स्टॉक रजिस्टर, पीओएस से खाद का वितरण व अन्य दस्तावेजों को देखा गया। वहीं उनके यहां से खाद के सैंपल एकत्रित किए। जनपद में 26 सैंपल एकत्रित हुए।
विज्ञापन

कारण बताओ नोटिस दिया
सहावर तहसील के याकूतगंज में आईएफएसडीसी कृषक विक्रय केंद्र पर पीओएस मशीन से खाद का वितरण नहीं किया जा रहा था। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस दिया है। वहीं आगे से पीओएस मशीन से ही खाद का वितरण करने की चेतावनी दी। वहीं नोटिस का संतोष जनक जबाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विक्रेता पीओएस मशीन से ही खाद का वितरण करें। अपने स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखें। यूरिया का जनपद में पर्याप्त स्टॉक हैं किसानों को दिक्कतें नहीं होंगी। संग्रहित किए गए नमूनों को लैब भेजा गया है। जिनके परिणाम आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed