{"_id":"5991c5b24f1c1b08488b45bd","slug":"security-tightened-at-shreekrishna-janmsthan-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमीः अभेद किले में बदला श्रीकृष्ण जन्मस्थान, दर्शनार्थी रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमीः अभेद किले में बदला श्रीकृष्ण जन्मस्थान, दर्शनार्थी रखें इन बातों का ध्यान
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंगलवार को मनाई जाएगी। कड़े सुरक्षा घेरे में कन्हाई जन्म लेंगे। बारह जिलों की पुलिस को मथुरा में तैनात किया गया है। केंद्रीय सुरक्षा बल को भी लगा दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से शहर को तीन जोन और 16 सेक्टर में बांट दिया गया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं शहर की हर गतिविधि पर नजर के लिए 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 वाच टावरों पर मुस्तैद जवान वायनाकुलर, नाइट विजन एवं अत्याधुनिक हथियारों से लैस मुस्तैद नजर आ रहे हैं।
मंगलवार की सुबह से शहर को चारों तरफ से सील कर दिया गया। शहर के 12 प्रवेश मार्गों पर बनाई गई पार्किंग में ही वाहन खड़े हो सकेंगे। वीआईपी पार्किंग पोतराकुंड पर तो जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर मीडिया के वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। सात सामानघर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह से शहर में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। 16 अगस्त की सुबह आठ बजे बाद वाहनों से रोक हटेगी। जन्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी। सुरक्षाकर्मी भी सद्व्यवहार रखें और भटकों को रास्ता भी बताएं।

इतना फोर्स लगाया गया
चार कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी आरएएफ, 14 कंपनी पीएसी, पांच एएसपी, 18 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 1200 आरक्षी, 17 महिला एसआई, 170 महिला आरक्षी, एक दर्जन घुड़सवार पुलिस।
गोविंदनगर गेट से प्रवेश, मुख्यद्वार से निकासी
जन्मोत्सव के दर्शन को श्रद्धालु थाना गोविंदनगर नगर के सामने से गोविंदनगर गेट पर पहुंचकर मंदिर में प्रवेश पा सकेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु मुख्यद्वार से बाहर निकल सकेंगे। इसके अलावा आवासीय गेट से वीआईपी प्रवेश पा सकेंगे।
जन्मस्थान में माचिस, मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ, बैग, पर्स एवं सामान लेकर प्रवेश नहीं हो सकेगा। एसपी सुरक्षा सिद्वार्थ वर्मा ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि श्रद्धालु अपना सामान बनाए गए सामानघर पर ही छोड़कर आएं।