{"_id":"5d47d9e08ebc3e6cb908a114","slug":"security-tight-in-mathura-after-kashmir-issue-article-370","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर एतिहासिक फैसले के बाद आगरा और मथुरा में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर पर एतिहासिक फैसले के बाद आगरा और मथुरा में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
Mon, 05 Aug 2019 01:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर पर नरेंद्र मोदी सरकार के एतिहासिक फैसले के बाद आगरा और मथुरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। पुलिस के आला अफसर खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जान रहे हैं।
केंद्र सरकार ने कश्मीर को लेकर एतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। इसके तहत अनुच्छेद 370 का खात्मा किया जाएगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर राज्य नहीं रहेगा।
जनपद पुलिस और खुफिया विभाग पल-पल की खबर आला अफसरों को दे रहे हैं। अफसर भी हर पल पर निगाह बनाए हुए हैं। वहीं धारा 370 हटाने के फैसले के बाद लोगों में जश्न का माहौल है। लोग आतिशबाजी कर जश्न मना रहे हैं।

Trending Videos
मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि कश्मीर पर आए फैसले के बाद जिलेभर में अलर्ट किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं शहर की सड़कों पर फोर्स ने पैदल मार्च किया।
ताजनगरी में फोर्स के साथ कमिश्नर अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश शहर में पैदल मार्च कर रहे हैं। ताजमहल पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर निगाहबानी रखी जा रही है।
ताजनगरी में फोर्स के साथ कमिश्नर अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश शहर में पैदल मार्च कर रहे हैं। ताजमहल पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर निगाहबानी रखी जा रही है।