{"_id":"68c4d9f4f55f39de81080051","slug":"security-plan-for-janakpuri-mahotsav-200-volunteers-walkie-talkie-system-and-daily-color-coded-passes-2025-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी महोत्सव 2025: छह सेक्टर में 200 कार्यकर्ता रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर, भीड़ नियंत्रण के लिए बना प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी महोत्सव 2025: छह सेक्टर में 200 कार्यकर्ता रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर, भीड़ नियंत्रण के लिए बना प्लान
Sat, 13 Sep 2025 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:11 AM IST
सार
आगरा में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। 200 कार्यकर्ता चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए भी योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव का सुरक्षा कार्ड विमोचन करके जारी करते राज्यसभा सांसद नवीन जैन व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनकपुरी महोत्सव में लाखों लोगों के भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महोत्सव आयोजन समिति ने सुरक्षा की विस्तृत योजना बनाई है। पूरे जनकपुरी क्षेत्र को 6 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में 25 से 35 कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई है। सभी टीमें वॉकी-टाकी के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में रहेंगी। शुक्रवार को जनकपुरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में तैनात स्वयं सेवकों के सुरक्षा कार्ड (पहचान पत्र) का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी और उनकी टीम के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी रणनीति को अंतिम रूप दिया। शशांक तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पूरे क्षेत्र को 6 सेक्टरों में बांंटा गया है। इनमें एबीसीडी ब्लॉक के मार्ग, कमला नगर मेन रोड और जनक महल शामिल है। प्रत्येक सेक्टर में 25 कार्यकर्ताओं की टीम के साथ एक सेक्टर प्रभारी और दो सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। सभी सेक्टर पर एक कोऑर्डिनेटर की व्यवस्था रहेगी। सभी लोग आपस में वॉकी टॉकी से संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी सेक्टर प्रभारी प्रत्येक घंटे सेक्टर कोऑर्डिनेटर को अपने समूह की सेल्फी भेजेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सुरक्षा में लगे सभी कार्यकर्ता अपनी जगह पर मुस्तैद हैं। कुल 200 युवाओं की टीम एक जैसी टी-शर्ट पहने हुए सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में लगे युवाओं के लिए एक सुरक्षा कार्ड (पहचान पत्र) भी तैयार किया गया है, जिससे सुरक्षा में लगे स्वयंसेवकों को भीड़ में भी पहचाना जा सके।
बैठक में समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुरक्षा, सह प्रमुख मयंक पाठक एवं गौरव परमार, सुरक्षा टीम के कोऑर्डिनेटर यशपाल ठाकुर, सेक्टर प्रभारी आलोक वैष्णव, राहुल कुशवाह, मोनू भारती, मोहित शर्मा, रितिक, सह प्रभारी नारायण चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, आकाश राठौर, गोपी माहौर, रंजीत राठौर, मनीष कुशवाह, राजू, सचिन, युवराज सिंह और राहुल कुशवाह, डोला (झांकी) सुरक्षा प्रमुख विनोद परमार, गौरव तिवारी और ब्रजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
हर दिन के लिए बनाए गए हैं अलग रंग के कार्ड
मिथिला महल परिसर में करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में आयोजन समिति हर रोज 1000 वीवीआईपी और वीआईपी पास ही जारी करेगी। हर दिन के लिए अलग रंग का कार्ड तैयार किया गया है। 17 सितंबर को हरे रंग का, 18 को बैंगनी, 19 को नारंगी और 20 को फिर से हरे रंग का पास जारी किया जाएगा। इससे व्यवस्था संचालन में सुविधा रहेगी। एक दिन के कार्ड से अगले दिन प्रवेश नहीं मिलेगा।
मिथिला महल परिसर में करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में आयोजन समिति हर रोज 1000 वीवीआईपी और वीआईपी पास ही जारी करेगी। हर दिन के लिए अलग रंग का कार्ड तैयार किया गया है। 17 सितंबर को हरे रंग का, 18 को बैंगनी, 19 को नारंगी और 20 को फिर से हरे रंग का पास जारी किया जाएगा। इससे व्यवस्था संचालन में सुविधा रहेगी। एक दिन के कार्ड से अगले दिन प्रवेश नहीं मिलेगा।