फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security negligence at taj mahal as bollard not working

ताजमहल की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही, हो न जाए अनहोनी

Wed, 03 Jan 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Jan 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
security negligence at taj mahal as bollard not working
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा के साथ बड़ी चूक सामने आई है। ताजगंज परियोजना के अंतर्गत लगाए गए सात बोलार्ड और आठ बूम बैरियर लंबे समय से खराब पड़े हैं। उपनिदेशक पर्यटन राजकीय निर्माण निगम से पूर्व में शिकायत भी कर चुके हैं। फिर भी अब तक ठीक नहीं किए गए हैं। उन्होंने स्मारक की सुरक्षा में इन्हें बेहद अहम बताया है।
विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने जिलाधिकारी को भी इससे अवगत कराया है। गत 28 दिसंबर को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को इस संबंध में पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा है कि क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा ने पर्यटन विभाग को ताजमहल की सुरक्षा के लिए लगाए गए सात बोलार्ड और आठ बूम बैरियर खराब होने की बात कही।
विज्ञापन


इन्हें ताजगंज परियोजना के अंतर्गत लगाया गया था। अमर विलास, पुरानी मंडी रोड और ताजखेमा बैरियर पर स्थापित बोलार्ड का 8 दिसंबर को सीओ ताज सुरक्षा ने निरीक्षण किया था। तब यह खराब पाए गए थे। यह तभी से खराब हैं। बीच में राजकीय निर्माण निगम को इसके बारे में बताया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ताज सुरक्षा ने अमर विलास बैरियर, ताजखेमा, पाठक प्रेस, नीम तिराहा तथा अमरूद का टीला पर स्थापित बूम बैरियर ए और बी खराब पाए गए थे। उपनिदेशक ने कहा है कि बोलार्ड और बूम बैरियर का सुचारु रूप से कार्यशील रहना ताजमहल की सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है। इसमें से अमर विलास बूम बैरियर और अमरूद का टीला बूम बैरियर अत्यंत संवेदनशील एवं मुख्य बैरियर हैं।

ये हैं बोलार्ड और बूम बैरियर

security negligence at taj mahal as bollard not working
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा के लिए पूर्वी, पश्चिमी और ताज की ओर जाने वाले 500 मीटर के दायरे वाले रास्तों पर स्वचलित अवरोधक लगाए गए हैं। बोलार्ड जमीन के अंदर पिलर की तरह से हैं।

जैसे ही ताज की ओर कोई संदिग्ध वाहन तेजी से आगे बढ़ेगा तो ये पिलर नुमा बैरियर खोल लिए जाएंगे। इससे वाहन आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसी तरह से बूम बैरियर है। ये बैरियर इलेक्ट्रानिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed