फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security Grew Rahul gandhi

जूता कांड से बड़ा हुआ राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा

Sat, 01 Oct 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
security  Grew Rahul gandhi
रोड शो के दौरान खुफिया पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ाई गई - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 26 तारीख को सीतापुर में हुए रोड शो के दौरान उन पर जूता फेंके जाने की घटना के चलते उनकी सुरक्षा का प्लान कुछ बदल दिया गया है। एक तो एसपीजी पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है। दूसरा पुलिस ने सुरक्षा घेरा और बड़ा कर लिया है। तीसरा रोड शो के दौरान खुफिया पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं को भी कुछ एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

सीतापुर में जूता राहुल गांधी की ओर फेंका गया था। हालांकि यह उन्हें नहीं, बल्कि उनके पास खड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद के हाथ पर लगा था। इस घटना को राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक बताया गया। इसके चलते पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को राहुल गांधी मथुरा पहुंच गए। शनिवार दोपहर उनका रोड शो आगरा में है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तमाम अधिकारी लगे रहे। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, एसपी सिटी सुशील घुले और एएसपी अनुराग वत्स की लंबी मीटिंग चली। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीतापुर की घटना के मद्देनजर सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है एसपीजी के बाद रहने वाला पुलिस का घेरा पहले से बड़ा कर दिया गया है। इसके चलते राहुल और पब्लिक के बीच की दूरी ज्यादा हो जाएगी। पुलिस और एसपीजी के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में यह भी तय हुआ कि राहुल गांधी रोड शो के दौरान बहुत कम जगह गाड़ी से उतरेंगे। इन स्थानों को कांग्रेस नेताओं से सलाह करके तय किया गया है।राहुल गांधी की सुरक्षा में 12 सीओ, 32 एसओ, 95 एसआई,  765 कांस्टेबल और 21 महिला कांस्टेबल लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed