फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security arrangements reality check in Agra Court After Bijnor Case

पड़तालः बिजनौर कांड से सबक नहीं, कहीं धूप लेते तो कहीं मोबाइल चलाते मिले पुलिसकर्मी

Thu, 19 Dec 2019 03:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Dec 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements reality check in Agra Court After Bijnor Case
मोबाइल चलाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर सीजेएम कोर्ट में कुख्यात की हत्या की घटना के बाद एक बार फिर कोर्ट परिसर की सुरक्षा का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आगरा पुलिस ने इससे सबक नहंीं लिया। बुधवार को दीवानी परिसर में पुलिस तो नजर आई, लेकिन अलर्ट कम ही दिखी।
विज्ञापन


कहीं पुलिसकर्मी मोबाइल चलाते मिले तो कहीं धूप सेकते हुए नजर आए। आलम तो यह था कि तीन गेट पर बिना चेकिंग के लोगों की आवाजाही हो रही थी। यह हाल तब था जब अधिकारी भी दीवानी में बैठक करने पहुंचे थे। अमर उजाला की टीम पड़ताल की तो यह सच सामने आया। 
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर दो बजे दीवानी के गेट नंबर एक  पर पुलिसकर्मी खड़े मिले। यह आते जाते लोगों की चेकिंग भी कर रहे थे। मगर, लोग डीएफएमडी के बिना भी अंदर जा रहे थे। इस तरफ पुलिसकर्मियों को कोई ध्यान नहीं था। वहीं गेट नंबर दो और तीन के पास पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। वह धूप सेक रहे थे। गेट पर कोई मौजूद नहीं था। गेट पर डीएफएमडी लगे हैं, लेकिन आते-जाते लोगों पर नजर रखने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यही हाल गेट नंबर चार का भी था। पुलिस कर्मी कुछ दूरी पर कुर्सियों पर बैठकर आराम फरमा रहे थे। कोई खाना खा रहा था तो कोई मोबाइल पर बात कर रहा था। इस गेट पर बैरियर भी लगा है, लेकिन लोगों को रोकने वाला कोई नहीं। कोर्ट मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट परिसर में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 10 डीएफएमडी लगे हैं। सभी सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed