{"_id":"5dfb4f718ebc3e87d53c3b96","slug":"security-arrangements-reality-check-in-agra-court-after-bijnor-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़तालः बिजनौर कांड से सबक नहीं, कहीं धूप लेते तो कहीं मोबाइल चलाते मिले पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़तालः बिजनौर कांड से सबक नहीं, कहीं धूप लेते तो कहीं मोबाइल चलाते मिले पुलिसकर्मी
Thu, 19 Dec 2019 03:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चलाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर सीजेएम कोर्ट में कुख्यात की हत्या की घटना के बाद एक बार फिर कोर्ट परिसर की सुरक्षा का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आगरा पुलिस ने इससे सबक नहंीं लिया। बुधवार को दीवानी परिसर में पुलिस तो नजर आई, लेकिन अलर्ट कम ही दिखी।
कहीं पुलिसकर्मी मोबाइल चलाते मिले तो कहीं धूप सेकते हुए नजर आए। आलम तो यह था कि तीन गेट पर बिना चेकिंग के लोगों की आवाजाही हो रही थी। यह हाल तब था जब अधिकारी भी दीवानी में बैठक करने पहुंचे थे। अमर उजाला की टीम पड़ताल की तो यह सच सामने आया।
बुधवार को दोपहर दो बजे दीवानी के गेट नंबर एक पर पुलिसकर्मी खड़े मिले। यह आते जाते लोगों की चेकिंग भी कर रहे थे। मगर, लोग डीएफएमडी के बिना भी अंदर जा रहे थे। इस तरफ पुलिसकर्मियों को कोई ध्यान नहीं था। वहीं गेट नंबर दो और तीन के पास पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। वह धूप सेक रहे थे। गेट पर कोई मौजूद नहीं था। गेट पर डीएफएमडी लगे हैं, लेकिन आते-जाते लोगों पर नजर रखने वाला कोई नहीं था।

Trending Videos
यही हाल गेट नंबर चार का भी था। पुलिस कर्मी कुछ दूरी पर कुर्सियों पर बैठकर आराम फरमा रहे थे। कोई खाना खा रहा था तो कोई मोबाइल पर बात कर रहा था। इस गेट पर बैरियर भी लगा है, लेकिन लोगों को रोकने वाला कोई नहीं। कोर्ट मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट परिसर में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 10 डीएफएमडी लगे हैं। सभी सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।