फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sector scheme implemented for Holi and Friday prayers, magistrate deployed

Agra News: होली और जुमे की नमाज के लिए सेक्टर स्कीम लागू, मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 12 Mar 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sector scheme implemented for Holi and Friday prayers, magistrate deployed
कुरावली जीटी रोड और सदर बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते अ​धिकारी। संवाद
मैनपुरी। होली और जुमे की नमाज को लेकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। आज और कल यह स्कीम लागू रहेगी। डीएम ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। सभी मजिस्ट्रेटों को डीएम ने आदेश दिया है कि वह अपने सेक्टरों में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन


डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ने बताया कि सभी तहसील क्षेत्र (विशेषकर मैनपुरी नगर) में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को गोला बाजार, सिकंदरपुर में, तहसीलदार सदर को लालपुर सथिनी में, नायब तहसीलदार सदर को भी लगाया गया है। समस्त तहसील क्षेत्र कुरावली के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कुरावली को लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा कुरावली में तहसीलदार कुरावली को, समस्त तहसील क्षेत्र (विशेषकर कस्बा भोगांव) में उप जिला मजिस्ट्रेट भोगांव को, कस्बा बेवर में तहसीलदार भोगांव को तैनात किया है। आलीपुर खेड़ा, रकरी में नायब तहसीलदार भोगांव को, समस्त तहसील क्षेत्र (विशेषकर कस्बा किशनी) में उप जिला मजिस्ट्रेट किशनी को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसमरा में तहसीलदार किशनी को, समस्त तहसील क्षेत्र (विशेषकर कस्बा घिरोर) में उप जिला मजिस्ट्रेट घिरोर को, कोसमा मुसलमीन में तहसीलदार घिरोर को, समस्त तहसील क्षेत्र (विशेषकर कस्बा करहल) में उप जिला मजिस्ट्रेट करहल को, बरनाहल, दिहुली में खंड विकास अधिकारी बरनाहल को एवं कुर्रा में तहसीलदार करहल को तैनात किया गया है।

सभी मजिस्ट्रेट से कहा है कि निर्धारित तिथि को अपने-अपने स्थल पर समय से पूर्व पहुंचकर कार्यक्रम संपन्न होने तक बने रहेंगे। सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व देख लेंगे। किसी नई परंपरा आदि का प्रारंभ नहीं होने देंगे। होली के संबंध में कोई अप्रिय घटना, विवाद संज्ञान में आए तो तैनात मजिस्ट्रेट तत्काल सूझबूझ एवं पूर्ण विवेक से उसका निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed