फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Section of Pontoon Bridge Sinks in Agra

Agra News: पोइया घाट पर पांटून पुल का हिस्सा धंसा, तीन घंटे तक फंसे रहे राहगीर; वाहनों की लगी लंबी कतार

Sat, 21 Mar 2026 11:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 21 Mar 2026 11:06 PM IST
सार

पांटून पुल का हिस्सा धंसने पर ठेकेदार ने बालू डलवाने का कार्य शुरू किया। बालू के कट्टे भरकर पुल से ढलान बनाया। इस पर लोहे की चद्दर डालीं। जिससे वाहनों को उतरने-चढ़ने में समस्या न हो। इसमें करीब तीन घंटे लग गए।

विज्ञापन
Section of Pontoon Bridge Sinks in Agra
आगरा में पांटून पुल का हिस्सा धंसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पोइया घाट पर बने पांटून पुल का एक हिस्सा शुक्रवार रात धंस गया। इससे वाहनों को निकलने में समस्या होने लगी। शनिवार सुबह ठेकेदार ने मरम्मत शुरू की तो पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को कार्यस्थल पर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन


यमुना के पोइया घाट पर बने पुल का खंदौली की ओर का हिस्सा पानी के कटाव से धंस गया था। पुल का उतार सीढ़ी के रूप में बदल गया था। वाहन निकल नहीं पा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे पुल के ठेकेदार ने बालू डलवाने का कार्य शुरू किया। बालू के कट्टे भरकर पुल से ढलान बनाया। इस पर लोहे की चद्दर डालीं। जिससे वाहनों को उतरने-चढ़ने में समस्या न हो। इसमें करीब तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन


इस पुल के बनने के बाद भगवान टॉकीज से खंदौली, सादाबाद, हाथरस और खंदौली की ओर से भगवान टॉकीज की ओर आने वाले लोगों को रामबाग, टेढ़ी बगिया के जाम से निजात मिली है। साथ ही दूरी भी कम हो गई है। रोजाना हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं व अन्य लोग आते-जाते हैं। सूचना नहीं होने के कारण सैकडाें की संख्या में लोगों की पुल के दोनों किनारे पहुंचे। वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

अस्पताल जा रहे थे, फंस गए
एक परिचित भगवान टॉकीज स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे पुल सही होने के इंतजार में यहीं फंसा हूं। अभी 10 बजे गए हैं। पता नहीं कितना और इंतजार करना पढ़ेगा। -इमरान, खंदौली

जल्दी पहुंचने की सोच से आया था
मुझे सादाबाद जाना है। जल्दी निकलने की सोच कर पुल पर आया था। लेकिन यहां तो और देर लग रही है। 8:30 बजे का खड़ा हूं। साथ में परिवार के लोग भी गाड़ी में बैठे है। कार्य करने वाले कह रहे थे आधे घंटे में सही हो जाएगा। लेकिन अभी 10:30 बज गए हैं अभी तक सही नहीं निकलने का इंतजार कर रहे हैं। -सौरभ चौधरी, दयालबाग

जानकारी नहीं है, जांच कराई जाएगी
पोइया घाट पर पुल में आई खराबी के संबंध में कोई जानकारी नहीं। अधिशासी अभियंता को भेजकर जांच कराई जाएगी। -चंद्रपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed