फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secretary suspended for opening committee on day and distributing fertilizer

Agra News: रविवार को समिति खोलकर खाद वितरण करने पर सचिव निलंबित

Tue, 26 Aug 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for opening committee on day and distributing fertilizer
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज की शिकायत पर रविवार को समिति खोलकर खाद का वितरण करने वाले बी- पैक्स चंडौस समिति सचिव पर गाज गिर गई है। जांच में हेरफेर के दोषी पाए जाने सचिव को निलंबित कर दिया गया है। न्याेली समिति के सचिव महेश कुमार को उनके स्थान पर चार्ज दिया गया है। भाकियु स्वराज के राष्ट्रीय महासचिव आर्येंद्र कुमार ने चंडौस समिति के सचिव शिव कुमार द्वारा रविवार को समिति खोलकर खाद का वितरण करने की शिकायत जिला प्रशासनिक कमेटी सदस्य सचिव सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक महेंद्र सिंह से की गई। शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रदीप कुमार को वर्मा को जांच सौंपी गई। पोर्टल पर 61 किसानों को 234 बोरी चंबल यूरिया का वितरण दर्ज पाया गया। जबकि उर्वरक वितरण रजिस्टर पर 41 किसानों को 71 बोरी यूरिया का वितरण मिला। पोर्टल व उर्वरक बिक्री रजिस्टर का मिलान करने पर 27 किसानों के नाम ही आपस में मेल खाते मिले, लेकिन उनको वितरित की कई यूरिया में अंतर मिला। सहायक विकास अधिकारी की आख्या पर जिला प्रशासनिक कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह ने बिना अनुमति के अवकाश में समिति खोलकर खाद वितरण करने एवं वितरण में अनियमितता बरतने पर उनको निलंबित कर दिया। सचिव को कैडर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उनको नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा। अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर तहसील को जांच अधिकारी को जांच साैंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed