फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secretary of cooperative society found guilty in black marketing of DAP fertilizer

डीएपी खाद की कालाबाजारी में सहकारी समिति के सचिव मिले दोषी

Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Secretary of cooperative society found guilty in black marketing of DAP fertilizer
खंदौली। खाद की कालाबाजारी करते पकड़े गए सहकारी समिति घढ़ी नैनसुख के सचिव प्री प्रताप सिंह अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) की जांच में दोषी मिले हैं। कार्रवाई की संस्तुति समेत एडीसीओ ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट एआर कोआपरेटिव को भेज दी है। वहीं ट्रक से खाद को उजरई कला गोदाम मेेें खाली करा दिया गया है, जो मंगलवार को किसानों को बांटी जाएगी।
विज्ञापन

एडीसीओ जीके यादव ने बताया कि शाहदरा से 400 बोरी डीएपी ट्रक से रविवार को सहकारी समिति घढ़ी नैनसुख गोदाम के लिए भेजी गई थी। ट्रक पर समिति के सचिव भी थे। रास्ते में किसानों ने खाद उतारते हुए सचिव को रंगेहाथ पकड़ा था। इसका वीडियो भी बना लिया था। खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए किसान सचिव से भिड़ गए थे। पुलिस ने सचिव को हिरासत में लेकर खाद भरा ट्रक कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

मामले में एसडीएम अंजनी कुमार ने जांच एडीसीओ को सौंपी थी। एडीसीओ के मुताबिक रास्ते में खाद उतारकर अधिक कीमत पर बेचा जाना पाया गया है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने एआर कोआपरेटिव को भेज दी है दूसरी तरफ मंगलवार को पुलिस ने पकडे़ गए सचिव को थाने से छोड़ दिया। थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि संबंधित विभाग से तहरीर नहीं मिलने के कारण सचिव को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed