फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secretary District Legal Services Authority informed the prisoners about the facilities

Agra News: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बंदियों से की सुविधाओं की जानकारी

Wed, 31 May 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Secretary District Legal Services Authority informed the prisoners about the facilities
कासगंज। अपर जिला जज विधिक प्राधिकरण सेवा सचिव अभय प्रताप सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक से जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की स्थिति के बाबत उन्होंने जानकारी की। अपर जिला जज बैरिकों में जाकर बंदियों से कारागार में मिलने वाले खाने-पीने व स्वास्थ्य सुविधाओं को उनसे चर्चा करके जाना। बंदियों से मानक में दर्शाए गए विवरण के अनुसार भोजन मिलने के बारे में पूछा गया। इसके अतिरिक्त सचिव ने बंदियों से उनके अधिवक्ता के संबंध में भी जानकारी की। अन्य जेलों से आए दो बंदियों ने कासगंज में विचाराधीन मामले में नि:शुल्क अधिवक्ता की मांग की। सचिव ने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें जानकारियां दी। बंदियों को स्वस्थ्य रहने के लिए दैनिक जीवन में प्रतिदिन योग करने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि शारीरिक व्यायाम करने से मानसिक और शारीरिक विकृति में अनेक फायदे मिलते हैं। जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी बंदियों द्वारा कोई आपत्ति नहीं जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed