फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secondary teachers took out bike rally regarding teacher problems

Agra News: शिक्षक समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली

Wed, 09 Aug 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers took out bike rally regarding teacher problems
शिक्षक समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन और शिक्षकों की अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को शहर में बाइक रैली निकाली। मुख्यमंत्री के नाम शिक्षक समस्याओं का एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

बुधवार की दोपहर माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक शहर के कचहरी रोड स्थित छोटा क्रिश्चियन मैदान पर एकत्रित हुए। यहां से बाइक रैली लेकर शिक्षक नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व अन्य समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन कॉलेजोंं में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि की मांग की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद दुबे, सत्यवीर सिंह, विजय कुमार पीटर, ओमकांत दुबे, उपदेश यादव, मुकेश चौहान, संजीव मिश्रा आदि शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव स्थिगित

मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अरुण यादव ने बताया कि चार सितंबर को प्रदेश के सभी बीएसए कार्यालयों पर शिक्षकों का धरना प्रस्तावित है। ऐसे में 31 अक्तूबर तक संगठन के सभी प्रकार के चुनाव स्थिगित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed