{"_id":"62001bf20850ff6420116434","slug":"secondary-schools-will-open-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आज से स्कूलों में बजेगी घंटी, पहले चरण के चुनाव बाद आएगी चहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आज से स्कूलों में बजेगी घंटी, पहले चरण के चुनाव बाद आएगी चहक
Mon, 07 Feb 2022 12:35 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:35 AM IST
सार
आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उनके यहां 100 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। चौकीदार को भी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन
आज से खुलेंगे स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के माध्यमिक स्कूलों में सात जनवरी को एक माह बाद फिर से घंटे बजेगी। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि स्कूलों में सही मायने में चहक प्रथम चरण के चुनाव के बाद ही आएगी। शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। माध्यमिक स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उनके यहां 100 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। चौकीदार को भी नहीं छोड़ा गया। 35 शिक्षक, तीन चतुर्थ श्रेणी और चार लिपिक सभी की चुनाव ड्यूटी है। नौ को सभी चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे सोमवार से स्कूल खुलने के बाद भी पढ़ाई विधिवत रूप से शुरू नहीं हो पाई गई। 11 फरवरी को चुनाव ड्यूटी से सभी लौटेंगे। उसके बाद कक्षाएं विधिवत लग पाएंगी।
विज्ञापन
स्कूलों की बसें चुनाव में लगा दी गईं
नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) के अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि अधिकतर निजी स्कूलों की बसें चुनाव में लगा दी गई हैं। इससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में समस्या होगी। सोमवार से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू करा दी जाएंगी। चुनाव के बाद विधिवत रूप से कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos