{"_id":"66df6739c4e84d1eb809c666","slug":"second-wife-left-with-jewelery-and-cash-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123712-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेवर नकदी लेकर चली गई दूसरी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेवर नकदी लेकर चली गई दूसरी पत्नी
Tue, 10 Sep 2024 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जितेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद रिश्तेदारों के कहने पर वह दूसरी शादी के लिए राजी हो गए। करहल के गांव नगला धरम निवासी सुधीश,लवली, सुधीश की सास सुषमा देवी और केशव दयाल निवासी गांव मटियार जनपद इटावा अंजली की पिछली शादी की बात छिपाई। इसके बाद माता शीतला देवी मंदिर में उन्होने अंजली से शादी कर ली। शादी के बाद अंजली ने उसकी मां, बेटियों व अन्य परिजन को परेशान करना शुरू कर दिया। अंजली की मां ने फोन कर बेटी को धमकी दी। कहा कि अपने पिता से कह कर जेवर बनवाओ। अंजली अपने बहनोई सुधीश, मां सुष देवी से लगातार संपर्क में रहती थी। रक्षाबंधन पर घर से सभी जेवर आदि लेकर चली गई। अब तीन लाख रुपये की मांग की जा रही है। उन्हें पता चला कि अंजली पहले भी दो तीन शादियां कर चुकी है। सभी में रुपया लेकर समझौता किया है। पुलिस ने सुधीश, लवली, सुषमा देवी, केशव दयाल और अंजली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर दी गालियां
मैनपुरी। नगला जुला निवासी पुष्पा देवी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 30 अगस्त की सुबह वह घर पर थीं। तभी बिट्टू, विष्णु और रामप्रताप निवासी नगला जुला ने घर में आकर धमकी दी। गाली गलौज करते हुए कहा कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद