फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second victim identified in truck-auto collision; bangle worker

Agra News: ट्रक-ऑटो की टक्कर में दूसरे मृतक की पहचान हुई, चूड़ी श्रमिक था मृतक

Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Second victim identified in truck-auto collision; bangle worker
फोटो08मृतक सहाबुद्दीन का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के पुराने बाईपास पर बृहस्पतिवार शाम हुए सड़क हादसे में दूसरे मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय चूड़ी श्रमिक सहाबुद्दीन के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार शाम हिना धर्मकांटे के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक और सवारियों से भरे ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस टक्कर में ऑटो चालक रोहित की इलाज के दौरान पहले ही मौत हो गई थी। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में रखे मृतक के शव की पहचान सहाबुद्दीन निवासी कुतुकपुर चनौरा के रूप में हुई। सहाबुद्दीन के शव को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गया है। इस हादसे में पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो मौके से फरार हो गया था। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

पुलिस पर लगे आरोप

इसी हादसे में घायल महिला रीता के परिजन ने पुलिस पर आभूषणों के गायब करने का आरोप लगाया है। घायल के दामाद जसवंत का कहना है कि उनकी सास के बैग में सोने की 10 अंगूठी, दो चेन और दो लॉकेट थे, जो किसी ने पुलिस को सौंपे थे। आरोप है कि पुलिस अब केवल मोबाइल और घड़ी होने की बात कह रही है। परिजन ने एक दरोगा पर सामान में हेरफेर करने का सीधा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed