{"_id":"5b8e7bd6867a5548201cec6c","slug":"seated-in-the-car-then-fed-unconscious-biscuits","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट दी, रास्ते में बिस्कुट खिलाया, बेहोश होने के बाद लूटा और रास्ते में फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट दी, रास्ते में बिस्कुट खिलाया, बेहोश होने के बाद लूटा और रास्ते में फेंक दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Wed, 05 Sep 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में आगरा से बरेली जाने के लिए अज्ञात कार में सवार हुए दो युवकों को नशीला बिस्कुट खिलाकर जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। दोनों से नकदी और मोबाइल लूटने के बाद बेहोश हालत में हाइवे के किनारे फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
थाना टूंडला में हाइवे किनारे स्थित मोहम्मदाबाद के पास दो युवक बेहोश हालत में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। पुलिस ने उनकी रजिस्टर में एंट्री तक नहीं कराई। मंगलवार को होश में आने पर युवकों ने अपना नाम बरेली के थाना भगौरा सरातू निवासी सर्वेश कुमार (25) पुत्र दीनदयाल और तस्लीम (22) पुत्र दिलावर निवासी एफओ सिएट के सामने बरेली बताया है।
विज्ञापन
दोनों जबलपुर में काम करते हैं। वहां से आगरा आने के बाद बरेली जाने के लिए अज्ञात कार में सवार हुए थे। कार में पहले से चार लोग सवार थे। सर्वेश ने बताया कि आगरा से निकलते ही रास्ते में पीने के लिए बोतल बंद पानी दिया और बिस्कुट खिलाए थे। बिस्कुट खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन
होश आया तो फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में थे। उन्होंने कहा कि कार सवारों ने जेब में रखे करीब आठ सौ रुपये और मोबाइल के साथ अन्य सामान तथा तस्लीम से कैश मोबाइल व अन्य सामान ले गए हैं। सरकारी ट्रामा सेंटर से दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी है।