फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   search of missing mahant

लापता महंत की तलाश और साधुवेशधारी की पहचान में जुटी पुलिस

Fri, 05 Jul 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
search of missing mahant
वृंदावन (मथुरा)। लापता महंत बाल मुकुंद शरण का सुराग पुलिस 23वें दिन भी नहीं लगा सकी। वहीं, 13 जून को मांट क्षेत्र में मिले एक साधुवेशधारी के अधजले शव के पैम्फलेट जारी होने के बाद संशय की स्थिति बन गई है। दूसरे आश्रम के एक महंत ने पुलिस से दोनों के फोटो मिलने की आशंका जताई है। ऐसे में पुलिस लापता महंत और उनके कार चालक की तलाश के साथ साधुवेशधारी के शव के पैम्फलेट के जरिए उसकी शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महंत बाल मुकुंद शरण 12 जून को गोपाल बाग आश्रम से अपनी कार में चालक के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने निकले थे। तब से उनका कोई पता नहीं है। वहीं, 13 जून को मांट पुलिस से एक अज्ञात साधुवेशधारी का अधजला शव मिला था। जिसकी पहचान के लिए पुलिस से क्षेत्र में पैम्फलेट जारी कराए थे। उसी के एक पैम्फलेट को देखकर गुरुवार को स्थानीय संतों में संशय की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

इस मामले में महंत फूलडोल दास महाराज ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके आश्रम पर चस्पा किए गए पैम्फलेट में दी गई साधुवेशधारी का फोटो लापता महंत से मिल रहा है। इस संभावना को लेकर वृंदावन पुलिस ने मांट पुलिस से संपर्क किया और 13 जून को मांट क्षेत्र में मिले साधुवेशधारी के शव के पैम्फलेट के आधार पर शिनाख्त का प्रयास तेज कर दिए हैं। मांट पुलिस को मिले शव का चेहरा जला हुआ मिला था। जिससे उसकी पहचान करने में पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि महंत व ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मांट में 13 जून को मिले शव की शिनाख्त कराने की भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed