फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Search for dead body of 11 year old child in Mathura Rajwaha being dug with JCB

Mathura: 11 वर्षीय बच्चे की लाश की तलाश, जेसीबी से खोदा जा रहा रजवाहा; 28 साल पहले हुआ था अपहरण

Thu, 07 Dec 2023 10:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Dec 2023 10:29 PM IST
सार

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सीओ सदर प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार पंकज यादव की मौजूदगी में जेसीबी से रहबहे के संभावित स्थान की खोदाई कराई गई। हालांकि वहां किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।

विज्ञापन
Search for dead body of 11 year old child in Mathura Rajwaha being dug with JCB
खोदाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया में 28 वर्ष पूर्व 11 वर्षीय बालक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार दोपहर तीन बजे रजबहे की खोदाई कराई। हालांकि खोदाई में कोई अवशेष नहीं मिला।

विज्ञापन


थाना राया के गांव नगला पिरसुआ निवासी संतशरण का आरोप है कि उसका छोटा भाई राकेश (11) पुत्र स्व. रोशनलाल खेलने के लिए अपने घेर में गया था। यहां से गांव के चार लोग उसे अपहरण कर ले गए थे। इस संबंध में थाना राया पर सन् 1996 में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने सन् 2000 में मध्य प्रदेश से किसी फर्जी लड़के को बरामद कर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद 4-5 बार और जांच कराई गई। इनमें भी पूर्व जांच के आधार पर क्रम से अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। 
विज्ञापन


न्याय न मिलने पर मैंने आईजी आगरा के पास न्याय की गुहार लगाई। अब मेरी जांच सीओ सदर प्रवीण मलिक के पास है। उन्होंने मेरी बातों को सुना और कोयल रजबहे पर स्थित संभावित जगह की खोदाई कराई गई है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सीओ सदर प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार पंकज यादव की मौजूदगी में जेसीबी से रहबहे की संभावित स्थान की खोदाई कराई गई। हालांकि वहां किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed