{"_id":"6571f9c26e50fc9db60b5415","slug":"search-for-dead-body-of-11-year-old-child-in-mathura-rajwaha-being-dug-with-jcb-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: 11 वर्षीय बच्चे की लाश की तलाश, जेसीबी से खोदा जा रहा रजवाहा; 28 साल पहले हुआ था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: 11 वर्षीय बच्चे की लाश की तलाश, जेसीबी से खोदा जा रहा रजवाहा; 28 साल पहले हुआ था अपहरण
Thu, 07 Dec 2023 10:29 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:29 PM IST
सार
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सीओ सदर प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार पंकज यादव की मौजूदगी में जेसीबी से रहबहे के संभावित स्थान की खोदाई कराई गई। हालांकि वहां किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।
विज्ञापन
खोदाई करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के राया में 28 वर्ष पूर्व 11 वर्षीय बालक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार दोपहर तीन बजे रजबहे की खोदाई कराई। हालांकि खोदाई में कोई अवशेष नहीं मिला।
विज्ञापन
थाना राया के गांव नगला पिरसुआ निवासी संतशरण का आरोप है कि उसका छोटा भाई राकेश (11) पुत्र स्व. रोशनलाल खेलने के लिए अपने घेर में गया था। यहां से गांव के चार लोग उसे अपहरण कर ले गए थे। इस संबंध में थाना राया पर सन् 1996 में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने सन् 2000 में मध्य प्रदेश से किसी फर्जी लड़के को बरामद कर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद 4-5 बार और जांच कराई गई। इनमें भी पूर्व जांच के आधार पर क्रम से अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई।
विज्ञापन
न्याय न मिलने पर मैंने आईजी आगरा के पास न्याय की गुहार लगाई। अब मेरी जांच सीओ सदर प्रवीण मलिक के पास है। उन्होंने मेरी बातों को सुना और कोयल रजबहे पर स्थित संभावित जगह की खोदाई कराई गई है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सीओ सदर प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार पंकज यादव की मौजूदगी में जेसीबी से रहबहे की संभावित स्थान की खोदाई कराई गई। हालांकि वहां किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।
विज्ञापन