फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sealed two petha factories

दो पेठा कारखाने को किया सील

Fri, 24 Dec 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sealed two petha factories
आगरा। कोयले से भट्ठी जलाकर पेठा बना रहे दो कारखानों को ककरैठा में सील कर दिया गया। प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एफएसडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को ककरैठा में छापा मारा। सत्य प्रकाश यादव और ध्रुव पाल के कारखानों में कोयले की भट्ठी से पेठा बनते हुए पाया गया।
विज्ञापन

छापे के दौरान सत्यप्रकाश यादव के कारखाने के कर्मचारी भाग गए, जबकि ध्रुव पाल के कर्मचारियों को सिकंदरा पुलिस थाने ले गई। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के तहत दोनों कारखानों पर सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर अपर नगर मजिस्ट्रेट ने सील लगा दी। इनके खिलाफ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जो कारखाना संचालकों ने जमा नहीं कराया। कार्रवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा, नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव, एफएसओ भावना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पशु चिकित्साधिकारी के साथ आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-16-ए में अवैध रूप से संचालित तबेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें तबेलों से भैंस जब्त की गई और संचालकों पर 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार सिंह के साथ टास्क फोर्स प्रभारी कर्नल एके सिंह रिटायर्ड भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed