फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SE and XEN Suspended for Halving Power Theft Assessment to Benefit Trader in Agra

UP: डीवीवीएनएल अधिकारियों की हरकत...असेसमेंट आधा कर कारोबारी को पहुंचाया लाभ, एसई और एक्सईएन निलंबित

Mon, 27 Oct 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 08:41 AM IST
सार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एसई और एक्सईएन ने असेसमेंट आधा कर कारोबारी को लाभ पहुंचाया। मामले का खुलासा होने के बाद एसई और एक्सईएन निलंबित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
SE and XEN Suspended for Halving Power Theft Assessment to Benefit Trader in Agra
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया

विस्तार

 दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने विद्युत वितरण मंडल फतेहाबाद के अधीक्षण अभियंता (एसई) और विद्युत वितरण खंड बाह के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने ही पूर्व में तैनात रहे एक्सईएन के साथ मिलकर बिना एमडी से अनुमति लिए चंद्रपुर कमतरी निवासी कारोबारी के केमिकल उद्योग में पकड़ी गई बिजली चोरी का असेसमेंट 60 लाख के घटाकर 30 लाख कर दिया। इसमें 16 लाख रुपये जमा भी करा लिए। हालांकि मामला एमडी तक पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई कर दी। बिजली विभाग और विद्युत प्रवर्तन दल ने 19 जून 2023 को चंद्रपुर कमतरी निवासी सौरभ अग्रवाल की मेसर्स गंगा केमिकल इंडस्ट्रीज में बिजली चोरी पकड़ी थी। मामले में बिजली चोरी निरोध थाना कमला नगर में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही राजस्व निर्धारण के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भांजे की शादी पड़ गई महंगी, डिब्बा व्यापारी को लगा 10 लाख का  तंगड़ा झटका; जानें क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन



शुरुआती दौर में यह कर निर्धारण 60.61 लाख रुपये बना। हालांकि इस बीच उद्योग संचालक हाईकोर्ट चला गया। वहां से दोबारा पक्ष सुनने और असेसमेंट के लिए निर्देश मिले तो तत्कालीन एक्सईएन बाह खंड रुद्रेश पांडेय ने असेसमेंट पर सुनवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार रुद्रेश ने इस दौरान कारोबारी की कुछ बातों को सही मानते हुए असेसमेंट को 30.39 लाख रुपये करने का प्रस्ताव बना दिया। इस बीच अप्रैल 2025 में रुद्रेश पांडेय का तबादला पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में हो गया। नए एक्सईएन रॉबिन सिंह ने उसी प्रस्ताव पर बिना दोबारा मंथन किए तीस लाख रुपये की संस्तुति के साथ मंजूरी के लिए फाइल एसई फतेहाबाद मंडल दूधनाथ प्रसाद को भेज दी। नियमानुसार दो लाख से ज्यादा का रिवीजन होने पर असेसमेंट की फाइल पर एमडी की मंजूरी लेनी होती है, लेकिन एसई दूधनाथ प्रसाद ने अपने स्तर से ही मंजूरी दे दी।

इसके बाद मामले में 16 लाख रुपये जमा भी हो गए। हालांकि इस बीच प्रकरण की जानकारी एमडी कार्यालय को मिली तो जांच शुरू हो गई। जांच में आरोप सही मिलने पर एमडी ने दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही रॉबिन को झांसी और दूधनाथ प्रसाद को एटा के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, स्थानांतरित हो चुके एक्सईएन रुद्रेश पांडेय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को पत्र लिख दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed