फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDO investigated the accident caused by falling of high tension line wire.

Agra News: हाईटेंशन लाइन के तार गिरने से हुए हादसे की एसडीओ ने की जांच

Mon, 09 Mar 2026 09:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
SDO investigated the accident caused by falling of high tension line wire.
फॉलो अप हाई टेंशन लाइन का तार गिरने की घटना की जांच को पहुंचे एसडीओ, जर्जर लाइन हटाने का दिया
पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नवीन थाना क्षेत्र के पास हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से किसान के झुलसने के मामले की जांच के लिए सोमवार एसडीओ रवि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजन से बातचीत कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। जर्जर लाइन जल्द हटवाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

पिनाहट-अरनोटा मार्ग एसीपी कार्यालय के निकट के निवासी किसान सोनू उर्फ रवि रविवार सुबह आलू के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का जर्जर तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीररूप से झुलस गए। आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बचे थे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक के ऊपर से विद्युत तार हटाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों को हटाकर दूसरी जगह से जोड़ा जाएगा। साथ ही फाॅर्म-44 भरने के बाद विभाग की ओर से विद्युत निरीक्षक से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed