फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM of Tehsil Kiravali in Agra was slapped video goes viral

Agra : तहसील में एसडीएम पर छोड़ा हाथ, नाला निर्माण के विरोध में महिलाओं ने तोड़ी चूड़ियां; हो गया हंगामा

Wed, 22 Jan 2025 12:28 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:28 AM IST
सार

हंगामा कर रही भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने एसडीएम पर हाथ छोड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोच लिया। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।

विज्ञापन
SDM of Tehsil Kiravali in Agra was slapped video goes viral
तहसील में हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर के आगे नाला निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को आगरा की किरावली तहसील में जमकर हंगामा किया। रास्ता रोककर खड़े महिलाओं व पुरुषों को एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल ने गाड़ी से उतरकर हटाया, तो एसडीएम पर एक व्यक्ति ने हाथ छोड़ दिया। धक्का-मुक्की और खींचतान शुरू हो गई। एसडीएम ने भीड़ से छूटकर जान बचाई। मामले के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। कीठम गांव में एक पुराना नाला है। जिसे अब दूसरी जगह होकर निकाला जा रहा है। घर के आगे नाला निकालने का विरोध कर रहे 30 से 40 परिवार मंगलवार को किरावली तहसील पहुंचे। एसडीएम से समाधान की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


एसडीएम एक बैठक के लिए जा रहे थे। जैसे ही एसडीएम गाड़ी में बैठे महिलाएं गाड़ी के बोनट पर हाथ रख रास्ता रोक खड़ी हो गई। बोनट पर हाथ मारकर महिलाएं चूड़ियां तोड़ने लगीं। एसडीएम झल्ला गए। गाड़ी से उतरकर उन्होंने एक व्यक्ति को धक्का देकर हटाया। जिसके विरोध में भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने एसडीएम पर हाथ छोड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोच लिया। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसडीएम की कार्यशैली से नाराज थीं महिलाएं
कीठम गांव में एक पुराना नाला बहता है। जिसे बंद कर नया नाला बनाया जा रहा है। इससे कई महीनों से विवाद की स्थिति थी। मंगलवार को कीठम निवासी मीना देवी, गीता देवी, सुमन, कृष्णा देवी, सरोज, पूनम, मीरा देवी, लक्ष्मी, राजकुमारी, मुकेश, राहुल व उमेश आदि घर के आगे नाला बनाए जाने के विरोध में किरावली तहसील में एसडीएम से मिलने पहुंचे। ग्रामीणाों का कहना था घर के आगे नाला बनने से उनका निकलना बंद हो जाएगा। एसडीएम की कार्यशैली से नाराज महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

 

वकीलों ने किया घेराव तो आदेश किया निरस्त
किरावली तहसील में मंगलवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल थी। हड़ताल व कार्य बहिष्कार का नोटिस एसडीएम को भेजा था। आरोप है कि हड़ताल में एसडीएम ने एक मामले में एक पक्षीय आदेश कर दिया। जिससे अधिवक्ताओं में रोष फैला। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम का घेराव किया। बताया जा रहा है कि विरोध के बाद एसडीएम ने आदेश निरस्त कर दिया था।

 

एसडीएम के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
महाराजगंज में तैनाती के दौरान एक मकान को ध्वस्त करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल सहित 12 अधिकारियों के खिलाफ आजीवन कारावास जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब एसडीएम किरावली राजेश कुमार जायसवाल महाराजगंज नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात थे।

 

अभद्रता का किया प्रयास
एसडीएम किरावली राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि नाले की समस्या लेकर कीठम गांव से महिलाएं व पुरुष आए थे। मैं एक बैठक में जा रहा था। ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर दिया। उत्तेजित महिलाओं ने गाड़ी रोक ली। अभद्रता का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed