फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM Locks Clerk in Room Beats with Stick Throws Chair Points Rifle

UP: एसडीएम ने बाबू को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा, फेंकी कुर्सी...तान दी राइफल; जानें पूरा मामला

Sat, 04 Oct 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 08:45 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर तहसील में तैनात  राजस्व बाबू ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं एसडीएम का कहना है कि मारपीट की बात गलत है। राजस्व रिपोर्ट न देने पर स्पष्टीकरण मांगा था। कर्मी ने बदजुबानी की। 

विज्ञापन
SDM Locks Clerk in Room Beats with Stick Throws Chair Points Rifle
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की एत्मादपुर तहसील में एसडीएम और बाबू के बीच विवाद हो गया। राजस्व बाबू ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उन्हें डंडे से पीटा। उनके ऊपर कुर्सी फेंककर मारी। फिर अपनी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड की राइफल लेकर तान दी। लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। कर्मचारी संघ ने डीएम से शिकायत कर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने मारपीट की बात को गलत बताया है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


तहसील में राजस्व का काम देखने वाले बाबू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह दूसरे तल पर बने अपने कमरे में काम कर रहे थे। इसी दौरान एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के साथ संग्रह अनुभाग पहुंचे और कमरा अंदर से बंद कर लिया। गाली-गलौज करते हुए दफ्तर छोड़कर भागने के लिए कहा। उन्होंने रिलीविंग ऑर्डर मिलने पर जाने की बात कही तो पहले कुर्सी फेंककर मारी फिर डंडे से पीटा। इसके बाद होमगार्ड की राइफल उठाकर तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


फिर होमगार्डों से कमरे से बाहर निकलवाकर ताला लगा दिया। साथी कर्मचारियों और अन्य लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद बाबू ने उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आगरा के पदाधिकारियों से संपर्क किया और जिलाधिकारी से शिकायत की। संघ के जिला एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि एसडीएम पहले भी कई कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। उन्होंने मांग की कि एसडीएम को तत्काल स्थानांतरित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम बोले- सभी आरोप झूठे
एसडीएम सुमित सिंह ने कर्मचारी और संघ के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि बाबू से राजस्व रिकॉर्ड मांगा गया था। बाबू ने न तो रिकॉर्ड पेश किया, न ही स्पष्टीकरण का जवाब दिया। उन्होंने रिकॉर्ड न पेश करने का कारण पूछा तो खुद बदसलूकी की।


मामले की कराएंगे जांच
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि 'मैं सुबह से ही खेरागढ़ में घटना स्थल पर गया था। घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई घटना हुई है तो उसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।' 



पहले भी हो चुका है अफसरों-बाबुओं में टकराव
अफसर-बाबू के बीच टकराव की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले डीएम रहे प्रभु एन सिंह पर एक बाबू ने हमला कर दिया था। वहीं, समीक्षा बैठक के दौरान डीएम रहे भानु चंद्र गोस्वामी से एक बीडीओ ने अभद्रता की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed