{"_id":"5e2b2c7e8ebc3e4b4876d088","slug":"sdm-caught-50-crocodile-mainpuri-news-agr4263888161","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर कछुआ लेकर जा रहे युवक को एसडीएम ने कैसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर कछुआ लेकर जा रहे युवक को एसडीएम ने कैसे पकड़ा
24एमएनपी-41-कहरल क्षेत्र में कछुए के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ करते एसडीएम रतन वर्मा
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
करहल (मैनपुरी)। क्षेत्र में शुक्रवार को भ्रमण कर रहे एसडीएम जब वापस लौट रहे थे, तब एक संदिग्ध को देख उन्होंने गाड़ी को रुकवा लिया। साइकिल पर रखे बोरे से करीब 50 कछुआ बरामद किए।
विज्ञापन
एसडीएम करहल रतन वर्मा शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद वापस कार्यालय लौट रहे थे। तभी गांव नगला टीका के पास एक व्यक्ति एक भारी भरकम बोरे को लादकर जा रहा था। शक होने पर एसडीएम ने गाड़ी को रुकवाया और संदिग्ध से रुकने के लिए कहा। अधिकारी को देख युवक साइकिल छोड़कर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जब बोरा खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 50 जिंदा कछुआ निकले। सभी कछुआ एसडीएम ने तालाब में छुड़वा दिए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम चिंटू निवासी कन्नौज बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ने के बाद थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।