{"_id":"680319f21ceb0062be01f19c","slug":"sculptor-died-due-to-electric-shock-now-his-family-will-get-rs-10-6-lakh-permanent-lok-adalat-gave-order-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मूर्तिकार की मौत करंट से हुई मौत...अब घरवालों को मिलेंगे 10.6 लाख रुपये, स्थायी लोक अदालत ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मूर्तिकार की मौत करंट से हुई मौत...अब घरवालों को मिलेंगे 10.6 लाख रुपये, स्थायी लोक अदालत ने दिए आदेश
Sat, 19 Apr 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:05 AM IST
सार
नागरी प्रचारिणी के पास बिजली के खंभे पर लगे सपोर्ट वायर में करंट आने से युवक की मौत हो गई थी। मामले में स्थायी लोक अदालत ने टोरंट पावर लिमिटेड और उसकी यूनाइटेड इंडिया इंश्योंरेस कंपनी को मृतक की पत्नी को 17 जुलाई 2020 से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 10.6 लाख रुपये दिलाने के आदेश किए।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नागरी प्रचारिणी के पास बिजली के खंभे पर लगे सपोर्ट वायर में करंट उतरने से वर्ष 2019 में मूर्तिकार की मौत हो गई थी। परिजन ने मुआवजे के लिए वाद दायर किया। स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष शोभा पोरवाल, सदस्य हेमलता गौतम और पदमजा शर्मा ने टोरंट पावर लिमिटेड और उसकी यूनाइटेड इंडिया इंश्योंरेस कंपनी को मृतक की पत्नी को 17 जुलाई 2020 से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 10.6 लाख रुपये दिलाने के आदेश किए।
विज्ञापन
थाना लोहामंडी क्षेत्र के कंसगेट निवासी ईशा शर्मा ने टोरंट पावर लिमिटेड और उसकी इंश्योंरेस कंपनी को पक्षकार बनाकर स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दायर किया था। आरोप लगाया कि 2 जून 2019 की रात करीब 8 बजे उनके पति आशीष शर्मा (20) की एमजी रोड स्थित नागरी प्रचारिणी गेट के पास बिजली के खंभे पर लगे सपोर्ट वायर में करंट आ जाने से मौत हो गई थी।
मामले में विद्युत सुरक्षा उप निदेशक ने टोरंट पावर से क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
ये भी पढ़ें - UP: नौकरी के पीछे का खतरनाक सच...हर रात लूटी गई आबरू, साढ़े तीन लाख में हुआ सौदा; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
ये भी पढ़ें - UP: नौकरी के पीछे का खतरनाक सच...हर रात लूटी गई आबरू, साढ़े तीन लाख में हुआ सौदा; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो