फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scuffle with police team that went to investigate in village Tindauli

गांव टिंडौली में जांच करने गई पुलिस टीम से हाथापाई

Fri, 13 Aug 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with police team that went to investigate in village Tindauli
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गंाव टिंडौली में बृहस्पतिवार शाम आईजीआरएस के एक प्रार्थना पत्र की जांच करने गए दरोगा व टीम से नामजद लोगों ने हाथापाई कर दी। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी ने थाने पहुुंच कर जानकारी जुटाई। दरोगा ने छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव टिंडौली निवासी राजवीर सिंह की ओर से आईजीआरएस के माध्यम से एक शिकायत की गई थी। बृहस्पतिवार शाम बरौली चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र अपने साथ हेड कांस्टेबल प्रहृलाद सिंह और कांस्टेबल कृष्णकांत को लेकर जांच करने पहुंचे थे। वह पूछताछ कर रहे थे, तभी गांव निवासी ग्रीश कुमार, आदित्य उर्फ रेशू, अजीत, कृष्णकांत उर्फ चेतन, शिवकांत उर्फ भोला, कमल कांत उर्फ वेतन वहां आए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

दरोगा ने उन्हें समझाया तो वह लोग उग्र हो गए और पुलिस कर्मियों पर हमलावर हो गए। दरोगा के साथ हाथापाई करने लगे। गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस कर्मियों को बचाया। इस बीच सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी अभय नारायण राय ने मौके पर जाकर जानकारी ली। दरोगा की तहरीर पर नामजद छह लोगों के के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आरोपों को झूठा बताया
पुलिस की ओर से जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उनके परिजनों ने आरोपों को झूठा बताया है। परिजनों का कहना है कि वह लोग अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी एक दरोगा और दो सिपाही वहां पहुंचे। बिना कोई पूछताछ के गाली गलौज करने लगे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली का विरोध किया तो गिरफ्तारी की धमकी देते हुए मारपीट की।

पुलिस टीम एक प्रार्थना पत्र पर जांच करने के लिए गई थी। वहां उनके साथ अभद्रता व हाथापाई की गई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed