फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scuffle Outside Mosque Clash Over Food Leads to Police Case

Agra Crime: मस्जिद के बाहर दो पक्ष भिड़े, धक्का-मुक्की; खाने के सामान को लेकर हुआ विवाद

Wed, 25 Mar 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा के राजपुर चुंगी स्थित मस्जिद के बाहर खाने का सामान लेने के दौरान दो पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Scuffle Outside Mosque Clash Over Food Leads to Police Case
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजपुर चुंगी स्थित एक मस्जिद के बाहर खाने का सामान लेने के लिए हुई धक्कामुक्की के मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शहीद नगर निवासी गुड्डू 17 मार्च को राजपुर चुंगी स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। मस्जिद के बाहर अमन, पठान, रेहान, शोहेब भी माैजूद थे। मस्जिद के पास चाय की दुकान है। नमाज के बाद दुकान से खाने-पीने का सामान लेने के दौरान गुड्डू का अमन पक्ष के लोगों से विवाद हो गया और धक्का-मुक्की हुई।


आसपास के लोगों ने विवाद खत्म करा दिया था। गुड्डू की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें दोनाें पक्ष झगड़ते दिखे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed