फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scouting teaches the art of living

स्काउटिंग सिखाती है मानव जीने की कला: सैनी

Tue, 12 Oct 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Scouting teaches the art of living
मैनपुरी। जिला स्काउट गाइड प्रांगण में चल रहा पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन जांच शिविर में तंबू निर्माण के साथ ही विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर आगरा मंडल राकेश कुमार सैनी ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है।
विज्ञापन

सैनी ने बताया कि स्काउट गाइड जीवन को सफल बनाने के मार्ग में सहयोगी है। अगर हम स्काउट्स/ गाइड्स के नियम, प्रतिज्ञा को ध्यान में रखें तो योग्य नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने स्काउट गाइड द्वारा बनाए टेंट का निरीक्षण किया, जिसमें कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर, राजकीय कन्या बालिका विद्यालय मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या विद्यालय के गाइड, सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर, एकरसानंद इंटर कालेज, शिक्षा सदन इंटर कॉलेज कुचेला के स्काउट्स ने प्रतिभाग किया। सहायक लीडर ट्रेनर कुसुम चौहान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। शैली पांडे ने गीत के माध्यम से बच्चों में अच्छे व्यवहार के गुणों एवं उसके लाभ तथा वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता पर जोर दिया। समापन समारोह के समय रामकृष्ण शुक्ला, राम खिलाड़ी वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुनील कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड कविता पांडे, सुनील द्विवेदी, राजेश पाल, दिलीप कुमार ज्योत्सना आदि उपस्थित रहे। संचालन रामपाल गिरी ने किया।
विज्ञापन

-----
स्काउट गाइड से बच्चों में आते हैं मानव सेवा के भाव
किशनी। कस्बा स्थित राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में मानव सेवा व देशप्रेम की भावना जागृत कर उन्हें चरित्रवान व स्वाबलंबी बनने की सीख के साथ ही अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। पांच दिन तक चले शिविर में प्रशिक्षक आरएस गौर के अलावा उमेश चंद्र, पूनम मिश्रा की देखरेख में ध्वजारोहण, स्काउट गाइड प्रार्थना, स्काउट गाइड गीत, प्रतिज्ञा, ध्वज माप, स्वच्छता, स्काउट चिन्ह, हाथ मिलाने आदि गतिविधियां प्रदर्शित की गईं। प्रबंधक उमाशंकर यादव, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, सत्यपाल यादव, मनोज कुमार, जसवंत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed