फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scout guide served cold water to passengers at the station

Agra News: स्काउट गाइड ने स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया ठंडा पानी

Sun, 19 May 2024 09:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Scout guide served cold water to passengers at the station
कासगंज। गर्मी में सूरज के तल्ख तेवर से लोगों के कंठ सूख रहे है। ऐसे में रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट गाइड पटेल ग्रुप ने स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाकर सेवा कार्य किया। 15 जून तक यह कार्य जंक्शन पर निरंतर चलेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष स्काउट गाइड मई एवं जून माह में यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर यात्रियों की सेवा करते हैं। इसी क्रम में रविवार को स्काउट मास्टर अविनाश सैमुअल और अमर कश्यप के नेतृत्व में जंक्शन पर स्काउट गाइड पटेल ग्रुप ने यात्रियों को पानी पिलाया। प्लेटफाॅर्म पर बरेली, मथुरा और फर्रूखाबाद की ओर से आने जाने वाली ट्रेनाें में यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया। यात्रियों ने ठंडा पानी पीकर गर्मी में राहत की सांस ली। जंक्शन पर 15 जून तक निरंतर यात्रियों को पानी पिलाकर स्काउट सेवा कार्य करेंगे। रेल यात्रियों ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान प्रिंस पाल, कन्हैया पाल, पवित्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed